CG NEWS: बलौदाबाजार में सहकारी बैंक मैनेजर पर रिश्वतखोरी का आरोप, विधवा महिला से 5 हजार रुपये लेते VIDEO वायरल
बलौदाबाजार जिले की निपनिया शाखा स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एक कथित रिश्वतखोरी मामले को लेकर सुर्खियों में है। बैंक की महिला शाखा प्रबंधक पर आरोप है कि उन्होंने एक विधवा महिला से उसके मृत पति के खाते में जमा राशि निकालने के बदले रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता खेलन बाई सतनामी ने प्रशासन को दिए आवेदन में बताया कि उनके पति रूपदास सतनामी का लगभग एक वर्ष पहले निधन हो गया था। उनके खाते में करीब 1 लाख 10 हजार रुपये जमा थे, जिन्हें निकालने के लिए उन्हें लगातार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। महिला का आरो
PREM
15 Jun 2026



























