सुबह 5 बजे पूर्व मंत्री के घर पहुंची ED की टीम, पंजाब में 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से मची हलचल
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के घर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा। जालंधर से पहुंची टीम ने होशियारपुर समेत कई शहरों में तलाशी शुरू की। इस कार्रवाई में कुल 16 ठिकानों को शामिल किया गया है। अधिकारियों के साथ सुरक्षा के लिए CRPF के जवान भी मौजूद रहे।
Aditi Rawat
2 Nov 2026

























