मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:सिटी बसों की कमान अब प्रशासन के हाथ में, 398 बसों के साथ बदलेगा पूरा सिस्टम
भोपाल की सिटी बस सेवा में बड़ा बदलाव किया गया है। अब यह सेवा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत काम करेगी और इसका पूरा नियंत्रण प्रशासनिक अधिकारियों के पास होगा। इससे राजनीतिक हस्तक्षेप खत्म होने का दावा किया जा रहा है। नई व्यवस्था में बस संचालन, रूट और किराए जैसे फैसले अब क्षेत्रीय कंपनी के स्तर पर लिए जाएंगे।
Aditi Rawat
25 May 2026


























