जबलपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, 11 बच्चे घायल, तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर
जबलपुर के संजीवनी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन पलट गई। वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे, जिनमें 11 के घायल होने की जानकारी है। सभी घायल बच्चों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Dolly Wasvani
1 Oct 2026
































