बच्चा चोरी के शक में पकड़ी गई महिला, रात में खाना मांगने के बहाने घूम रही थी! ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 05 में सोमवार रात बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। महिला पर बच्चे को पकड़ने का आरोप है. बच्चा किसी तरह बचकर परिजनों के पास पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटाकर पूछताछ कर रही है।
Balram Namdeo
17 Nov 2026































