Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आंध्र प्रदेश में ONGC के गैस कुएं से भारी रिसाव, 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में ONGC के गैस कुएं से मंगलवार सुबह भारी रिसाव शुरू हो गया। एहतियात के तौर पर एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले करीब 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन ने बिजली के उपकरण और गैस स्टोव इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। रिसाव रोकने के प्रयास जारी हैं।
आंध्र प्रदेश में ONGC के गैस कुएं से भारी रिसाव, 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

आंध्र प्रदेश के बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा जिले में मंगलवार सुबह ONGC के एक गैस कुएं से भारी गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर घटनास्थल के एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले करीब 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन और ONGC की टीमें मौके पर मौजूद हैं और गैस रिसाव को रोकने की कोशिश कर रही हैं।

सुबह 5 बजे शुरू हुआ गैस का रिसाव

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-216 के पास गेद्दाडा गांव में ONGC के एक गैस कुएं पर काम चल रहा था। इसी दौरान मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक अधिकारी के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

एक किलोमीटर का इलाका खाली कराया, 400-500 परिवार प्रभावित

जिला प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गैस रिसाव वाली जगह के एक किलोमीटर के दायरे को खाली करा लिया है। इस क्षेत्र में रहने वाले करीब 400 से 500 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जिला कलेक्टर महेश कुमार रविराला ने स्थानीय लोगों से बिजली के उपकरण, लाइट और गैस स्टोव का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Breaking News

लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था करेगा प्रशासन

सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लोगों के लिए जिला प्रशासन दोपहर और रात के भोजन की व्यवस्था करेगा। कलेक्टर ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि गैस क्षैतिज दिशा में फैलने के बजाय ऊपर की ओर जा रही है। प्रशासन और ONGC की टीमें रिसाव रोकने के प्रयास में जुटी हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि शाम तक गैस रिसाव पर काबू पा लिया जाएगा।

इस साल गैस रिसाव की चौथी घटना

बताया जा रहा है कि इस साल बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा जिले में ONGC के गैस कुओं से रिसाव की यह कम से कम चौथी घटना है। इससे पहले जनवरी में मोरी गांव के एक गैस कुएं में ब्लोआउट हुआ था। उस घटना के बाद करीब पांच दिनों तक आग लगी रही थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने जिले में गैस कुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts