जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट! आग बुझाने पहुंचे 14 फायरकर्मी झुलसे
जोधपुर के बासनी इलाके में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाने के दौरान अचानक तेज धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से 14 दमकलकर्मी झुलस गए। इनमें कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी को पहले एम्स जोधपुर ले जाया गया, जिसके बाद गंभीर मरीजों को महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया।
Aditi Rawat
24 Sep 2026


























