कूनो में इलाज के दौरान नामीबियाई चीता गौरव की मौत, 10 दिन पहले जंगल में सुस्त हालत में मिला था
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए 10 साल से अधिक उम्र के चीता गौरव की सोमवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। गौरव 12 सितंबर को कमजोर और सुस्त हालत में मिला था। रेस्क्यू के बाद करीब नौ दिन तक उसका उपचार और निगरानी की गई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
Naresh Bhagoria
21 Sep 2026


























