सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: दिग्विजय सिंह बोले- जनता के वोट के साथ छल और भगवान के नाम पर अर्पित दान में हेराफेरी स्वीकार नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 26वें दिन उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले पहुंची। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने वोट चोरी और चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच, ईवीएम के बजाय मतपत्रों से चुनाव कराने और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग दोहराई।
Naresh Bhagoria
19 Nov 2026































