CG NEWS:OBC सर्वे में बड़ी गड़बड़ी! आय, संपत्ति और सरकारी योजनाओं का डेटा निकला गलत, आयोग ने जताई नाराजगी
छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण के दौरान ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किए गए आंकड़ों में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने डेटा परीक्षण के दौरान पाया कि कई नगरीय निकायों द्वारा परिवारों की आय, संपत्ति, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी गलत या अधूरी दर्ज की गई है। कई मामलों में परिवार प्रमुख की उम्र, पति-पत्नी की आयु और विवाह संबंधी विवरण भी वास्तविकता से मेल नहीं खाते। आयोग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते ह
Prem Nirmalkar
26 Jun 2026



























