CG NEWS: सक्ती जनपद पंचायत में ACB का बड़ा एक्शन: CEO समेत 3 कर्मचारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत सक्ती के CEO निखिल कश्यप, लिपिक अविनाश ठाकुर और भृत्य लच्छन भानु को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत विकास कार्यों की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत के आधार पर की गई। मामला ग्राम पंचायत लिमतरा से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता अरुण कुमार भारद्वाज ने एसीबी को बताया था कि उसकी माता ग्राम पंचायत लिमतरा
PREM
16 Jun 2026






















