कोटा मेडिकल कॉलेज:सीजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की बिगड़ी हालत, 10 महिलाओं की किडनी फेल
राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज में सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की हालत बिगड़ने का मामला गंभीर हो गया है। अब तक 10 प्रसूताओं की किडनी फेल होने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही तीन महिलाओं की मौत से हड़कंप मचा गया है।
Rohit Sharma
10 May 2026

























