सिवनी में बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा,ट्रक से टकराने के बाद बस ने कार को मारी टक्कर; 12 से ज्यादा यात्री घायल
सिवनी के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तेज बारिश के दौरान एक यात्री बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर एक कार से भी भिड़ गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि कार सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Sona Rajput
22 Jun 2026


























