सीहोर में 536.23 करोड़ की सीप-अंबर सिंचाई प्रोजेक्ट का लोकार्पण, सीएम मोहन यादव बोले-किसानों की समृद्धि ही मप्र की खुशहाली का आधार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर के भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के प्रथम और द्वितीय चरण का लोकार्पण किया। इससे बुधनी और भैरूंदा क्षेत्र के 76 गांवों की 30,091 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। भूमिगत पाइपलाइन से नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने बुधनी क्षेत्र को 574 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी दी।।
Sunil Sharma
27 Nov 2026
































