मैगी-ओट्स से आगे अब हेल्दी कुकिंग सीख रहीं होने वाली दुल्हनें, प्रोटीन-न्यूट्रिशन और कैलोरी का हिसाब समझने में भी दिलचस्पी
इंदौर में शादी से पहले होने वाली दुल्हनों की तैयारियों में अब कुकिंग क्लास भी शामिल हो गई है। युवतियां पारंपरिक खाना बनाने के साथ हेल्दी फूड, प्रोटीन युक्त डिशेज, न्यूट्रिशन और कैलोरी की जानकारी लेना पसंद कर रही हैं। कुकिंग वर्कशॉप में Gen Z की भागीदारी भी बढ़ रही है। एयर फ्राइड टैकोज, गेहूं के आटे का पास्ता, ज्वार का डोसा और दही के कबाब जैसी हेल्दी फ्यूजन डिशेज की मांग बढ़ी है।
Naresh Bhagoria
28 Nov 2026































