CG NEWS:विकास के दावों पर कीचड़ का तमाचा: 1 किमी कंधों पर शव, फिर नदी पार कर मिली अंतिम विदाई
सक्ती जिले की ग्राम पंचायत सोंठी से सामने आई एक घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है। गांव की करीब 60 वर्षीय कमलाबाई महंत का बीमारी के कारण निधन हो गया। अंतिम संस्कार के लिए जब परिजन शव लेकर निकले तो गांव से श्मशान तक जाने वाली सड़क बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़ और दलदल में बदल चुकी थी। किसी भी प्रकार का वाहन उस रास्ते से नहीं गुजर सकता था। मजबूरी में ग्रामीणों ने शव को अपने कंधों पर उठाया और लगभग एक किलोमीटर तक घुटनों तक कीचड़ में पैदल चलकर श्मश
PREM
4 Jul 2026




























