CG NEWS:गार्ड की हत्या, 4 बाल कैदी फरार... 48 घंटे बाद भी खाली हाथ पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर बाल संप्रेषण गृह में गार्ड की हत्या कर 4 बाल अपचारी फरार, 2 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं। पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे गंभीर सवाल बाल संप्रेषण गृह में चार बाल अपचारियों ने जिस तरह सुरक्षा गार्ड नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या कर फरार होने की साजिश को अंजाम दिया, उसने सुरक्षा व्यवस्था की कई परतें खोल दी हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह वारदात पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा थी।
PREM
14 Jul 2026



























