बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान का टायर फटा, सभी यात्री सुरक्षित; प्रयागराज फ्लाइट कैंसिल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिल्ली से आई अलायंस एयर की फ्लाइट का लैंडिंग के बाद टायर फट गया। रनवे पर टायर फटने की आवाज से यात्रियों में दहशत फैल गई, लेकिन पायलट ने विमान को सुरक्षित रोक लिया। फ्लाइट में सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद बिलासपुर-प्रयागराज फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।
Shivani Gupta
28 Aug 2026


























