घंसौर में तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार आरक्षक को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में नागपुर रेफर
सिवनी जिले के घंसौर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से थाने में पदस्थ आरक्षक भुवन सिंह मरावी गंभीर रूप से घायल हो गए। वे साथी के साथ स्कूटी से नगर की ओर जा रहे थे, तभी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद आरक्षक को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस विभाग में चिंता का माहौल है।
Umesh Shrivastava
27 Nov 2026
































