Raipur News:भाठागांव बस स्टैंड से 16 मासूमों को बाहर ले जाने की कोशिश नाकाम, दुर्ग में SJPU ने किया रेस्क्यू, कथित नियोक्ता हिरासत में,
बाल श्रम की आशंका पर बाल संरक्षण आयोग की त्वरित कार्रवाई, डेढ़ घंटे में बस रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया, पूछताछ जारी।रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड से 16 नाबालिग बच्चों को लेकर एक बस रवाना हुई थी। सूचना मिली कि बच्चों को बाल श्रम के लिए राज्य से बाहर ले जाया जा सकता है। सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
PREM
6 Aug 2026


























