बिसलेरी के पानी पर फिर उठे सवाल, बंगाल के प्लांट में मिला बैक्टीरिया; FSSAI ने दी केस चलाने की मंजूरी
बिसलेरी के पानी को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी प्लांट से लिए गए पानी के नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है। दो अलग-अलग लैब में जांच के बाद पानी को पीने लायक नहीं बताया गया। इसके बाद FSSAI ने कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दे दी है।
Aditi Rawat
28 Nov 2026































