CG NEWS:नक्सलमुक्त गांवों में पहली बार लहराएगा तिरंगा, भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान में बस्तर रहेगा फोकस
11 से 15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान,आत्मसमर्पित नक्सलियों की भागीदारी,शहीद परिवारों का सम्मान,युवतियों की बाइक तिरंगा यात्रा होगी आकर्षण का केंद्र।हर घर तिरंगा अभियान के तहत नक्सलमुक्त हुए गांवों को प्राथमिकता दी है। पार्टी ऐसे गांवों की सूची तैयार कर रही है, जहां वर्षों तक नक्सल प्रभाव के कारण राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। इन गांवों में विशेष तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी का संदेश दिया जाएगा।
PREM
29 Jul 2026


























