CG NEWS: बस्तर पुलिस कार्यालय में 3.54 करोड़ का वेतन घोटाला: वेतन शाखा के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, ऑडिट में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा
दो वर्षों तक कर्मचारियों के वेतन में हेरफेर कर करोड़ों रुपये का गबन, विशेष ऑडिट सॉफ्टवेयर से खुला मामला, विभाग में मचा हड़कंप। बस्तर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सामने आए इस वेतन घोटाले ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। प्रारंभिक जांच में करीब 3 करोड़ 54 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने वेतन शाखा से जुड़े तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
PREM
1 Jul 2026
































