बड़वानी :महिला प्यून का वेतन निकालने के बदले बीआरसी के बाबू कोे 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा
बड़वानी में एक अनुकंपा नियुक्ति वाली महिला चपरासी का वेतन जारी करने के लिए रिश्वत मांगना एक बाबू को महंगा पड़ा। लोकायुक्त पुलिस ने राजपुर बीआरसी के उस बाबू को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
Vijay S. Gaur
6 Apr 2026



























