बांग्लादेश के रिसॉर्ट में भीषण आग, 10 लोगों की मौत, 9 घायल
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में समुद्र किनारे स्थित TUPTUP Resto and Resort में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए हैं। तीन मंजिला रिसॉर्ट पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है और मृतकों की पहचान के लिए DNA सैंपल लिए जाएंगे।
Shivani Gupta
17 Oct 2026


























