Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में 3 साल के मासूम से मारपीट का आरोप,सूजी मिली आंख,हाथ में प्लास्टर,मां और सौतेले पिता पर FIR

रायपुर में 3 साल के मासूम पर जुल्म मां और सौतेले पिता पर मारपीट का आरोप, बच्ची की शिकायत से खुला मामला,रायपुर के पंडरी क्षेत्र के तरुण नगर, लोधीपारा में तीन साल के बच्चे से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, बच्चे की बाईं आंख में सूजन है और हाथ में प्लास्टर लगा है। उसकी छह साल की बहन ने मोहल्ले वालों को जानकारी दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
रायपुर में 3 साल के मासूम से मारपीट का आरोप,सूजी मिली आंख,हाथ में प्लास्टर,मां और सौतेले पिता पर FIR

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र में तीन साल के मासूम बच्चे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बच्चे की आंख में सूजन और हाथ में प्लास्टर होने की बात सामने आने के बाद उसकी छह साल की बहन ने मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। बस्ती के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे की मां अन्नू देवी और सौतेले पिता राजा के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में पुलिस जांच जारी है।

संबंधित खबर: दुर्ग थाने के अंदर बवाल भाजयुमो का महिला पुलिसकर्मी पर थप्पड़ मारने का आरोप, कार्रवाई की मांग पर अड़े कार्यकर्ता



रायपुर के तरुण नगर में मासूम के साथ मारपीट का आरोप

राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तरुण नगर, लोधीपारा में तीन साल के बच्चे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, बच्चे के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं। उसकी बाईं आंख में सूजन है और हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ है। बच्चे के सौतेले पिता राजा पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है, जबकि मां अन्नू देवी पर कथित मारपीट रोकने के लिए हस्तक्षेप नहीं करने की शिकायत की गई है।

6 साल की बहन ने मोहल्ले वालों को दी जानकारी

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 13 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे बच्चे की छह साल की बहन लक्ष्मी ने मोहल्ले के लोगों को अपने छोटे भाई के साथ कथित मारपीट की जानकारी दी। इसके बाद बस्ती के लोग एकजुट होकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मां और सौतेले पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

संबंधित खबर: दुर्ग में 11 लाख के लेन-देन पर जवान का अपहरण,महिला समेत 2 गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

सूजी आंख और हाथ में प्लास्टर, चोटों की जांच जरूरी

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बच्चे के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उसकी बाईं आंख सूजी हुई है और हाथ में प्लास्टर लगा है। आरोप है कि बच्चे के साथ पहले भी मारपीट की गई थी। हालांकि, बच्चे को चोटें कैसे और किन परिस्थितियों में आईं, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच तथा मेडिकल परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

बच्चे की सुरक्षा को लेकर मोहल्ले वालों ने उठाई आवाज

बस्ती के लोगों ने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। शिकायतकर्ताओं को आशंका है कि पुलिस कार्रवाई के बाद परिवार किराए का मकान छोड़कर कहीं दूसरी जगह जा सकता है। उन्होंने पुलिस से बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराने, उसे बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश करने और जरूरत के अनुसार सुरक्षित संरक्षण उपलब्ध कराने की मांग की है।

संबंधित खबर: भिलाई में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट, CCTV में कैद हुई कथित यूट्यूबर की हरकत

तीन धाराओं में FIR, पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने मामले में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। अब पुलिस मामले से जुड़े आरोपों, बच्चे को आई चोटों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts