बालाघाट: मां की आंखों के सामने 400 मीटर तक बच्चे को घसीट ले गया बाघ, अस्पताल में मौत
बालाघाट के लालबर्रा वन परिक्षेत्र में बांस कटाई के दौरान बाघ के हमले में 12 वर्षीय सौरव मरकाम की मौत हो गई। बाघ बच्चे को जबड़े में दबाकर करीब 300 से 400 मीटर तक घसीटता रहा। मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद मजदूरों और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। वन विभाग ने परिजनों को 8.50 लाख रुपये की सहायता देने की बात कही है।
Sanjay Tiwari
27 Nov 2026































