कवर्धा में जंगल के बीच सराफा व्यापारी से लूट, 6 बदमाशों ने डंडे से किया हमला,जेवर और नकदी लेकर फरार
साप्ताहिक बाजार से लौट रहे व्यापारी को घाटी में घेरा, तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र की वारदात से इलाके में हड़कंप,कवर्धा के तरेगांव जंगल क्षेत्र में सराफा व्यापारी से लूट की वारदात ने सनसनी फैला दी है। दलदली बाजार से लौट रहे वेद प्रकाश सोनी को छह अज्ञात बदमाशों ने घाटी में रोककर हमला किया और जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
PREM
28 Oct 2026

























