रायसेन :35 साल से वार्ड नंबर 1 की एक गली की दशा नहीं सुधार पा रही नगर पालिका परिषद
रायसेन में पक्की मस्जिद के पास बदहाल मार्ग स्थानीय लोगों की परेशानी का कारण बना है। बरसात में हालात और भी खराब हो जाते हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि उन्होंने बचपन से लेकर आज 35 वर्ष की आयु तक इस गली को लगभग इसी स्थिति में देखा है, लेकिन इसके कायाकल्प की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
Upendra Gautam
10 Jul 2026


























