आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: पत्नी-पंडितों की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी ढेर
आजमगढ़ के शंभूपुर गांव में पूजा को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोपी अरविंद सिंह पर पत्नी और घर में पूजा कराने पहुंचे दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने बेटे को भी गोली मार दी। जवाबी कार्रवाई में अरविंद घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
Garima Vishwakarma
23 Sep 2026


























