शंकर मंदिर में कंकर फेंको, सारे कष्ट दूर होंगे! इंदौर में इसी बहाने महिला से ठगी,मंदिर ले जाकर जेवर लेकर भागे ठग
इंदौर के मुसाखेड़ी में दो युवकों ने घर के संकट दूर करने का झांसा देकर महिला को मंदिर पहुंचाया। मंदिर में प्रवेश से पहले मंगलसूत्र और सोने की बालियां उतरवाकर पोटली में रखवा लीं। महिला के मंदिर के अंदर जाते ही दोनों जेवर लेकर फरार हो गए। आजाद नगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Hemant Nagle
6 Nov 2026

























