उड़ान भरी, टायर फटा और फिर छत गिरी... ईरान में टला बड़ा विमान हादसा, देखें VIDEO
ईरान में सेपहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान को उड़ान भरने के कुछ देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का टायर फट गया था। मशहद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान केबिन की छत का हिस्सा यात्रियों के ऊपर गिर गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई।
Dolly Wasvani
16 Sep 2026


























