15 अगस्त को भारत ही नहीं, ये देश भी मनाते हैं जश्न, कहीं आजादी तो कहीं राष्ट्रीय दिवस
15 अगस्त को भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में खास दिन के तौर पर मनाया जाता है। दक्षिण और उत्तर कोरिया इस दिन जापानी शासन से मुक्ति की याद मनाते हैं। कांगो गणराज्य को 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजादी मिली थी। बहरीन भी इसी दिन 1971 में ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ था, जबकि लिकटेंस्टीन अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है।
Dolly Wasvani
15 Aug 2026
































