असम में बाढ़ का कहर:मौतों का आंकड़ा पहुंचा 80, 7 जिलों में डूबे घर
असम में बाढ़ का असर अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और कई जिलों में जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। दो और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। इस बीच राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए ऋण अदायगी में छह महीने की मोहलत देने का फैसला किया है।
Rohit Sharma
31 Jul 2026


























