असम में ट्रिपल मर्डर के आरोपियों का एनकाउंटर, भागने की कोशिश पड़ी भारी, दोनों के पैर में लगी गोली; दो पुलिसकर्मी भी घायल
असम के डिब्रूगढ़ में तीन लोगों की हत्या के मामले में गिरफ्तार राजू दास और अमीर दास पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस दोनों को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कराने के लिए ले गई थी। इसी दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस की फायरिंग में उनके पैरों में गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
Aditi Rawat
25 Nov 2026































