छिंदवाड़ा: बेसमेंट में चल रही आरोग्य पैथोलॉजी, मरीज परेशान
छिंदवाड़ा शहर के परासिया रोड पर नियमों और सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर आरोग्य पैथोलॉजी का संचालन किए जाने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के नियमों की अनदेखी करते हुए पैथोलॉजी लैब बेसमेंट में चलाई जा रही है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Shyam Sahu
27 Sep 2026


























