अनूपपुर: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, आर्मी जवान व सगे भाई समेत तीन की मौत
अनूपपुर के छूलहा गांव के पास सोमवार तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से घुस गई। हादसे में आर्मी जवान विनीत विश्वकर्मा, उनके बड़े भाई दीनबंधु विश्वकर्मा और बोलेरो मालिक मोहम्मद करीम की मौत हो गई, जबकि राजू तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक का रिफ्लेक्टर बंद होने से चालक उसे देख नहीं पाया।
Sanjay Tiwari
23 Nov 2026































