सीएम मोहन यादव कल ल्यूमिनेसेंस डेटिंग लैब और गैलरी का करेंगे शुभारंभ, ‘महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम’ कॉफी टेबल बुक का होगा विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर को भोपाल के मेपकास्ट विज्ञान भवन में प्रदेश की पहली डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और वाकणकर गैलरी का शुभारंभ करेंगे। प्रयोगशाला में 10 लाख वर्ष तक पुरानी सामग्रियों की आयु का वैज्ञानिक आकलन हो सकेगा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की कॉफी टेबल बुक का विमोचन और प्राचीन कालगणना पर राष्ट्रीय कार्यशाला भी आयोजित होगी।
Naresh Bhagoria
22 Nov 2026































