दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI 299 पर आया; फिर भी कई इलाकों में सांस लेना मुश्किल
दिवाली के बाद जहरीली हवा से परेशान दिल्ली के लोगों को बुधवार को थोड़ी राहत मिली है। राजधानी का औसत AQI घटकर 299 पर पहुंच गया, जिससे हवा बहुत खराब से खराब श्रेणी में आ गई। हालांकि चांदनी चौक, छावला और आईटीओ जैसे इलाकों में प्रदूषण अब भी ज्यादा है। एनसीआर के शहरों में भी हवा की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
Aditi Rawat
11 Nov 2026

























