बांग्लादेश में बढ़ा तनाव :एक और हिंदू युवक अमृत मंडल की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक हिंदू युवक अमृत मंडल (सम्राट) को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। यह हमला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मयमनसिंह के भालुका इलाके में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग हुई थी। पुलिस ने मृतक को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित किया।
Shivani Gupta
25 Dec 2025


























