जबलपुर में शुरू हुआ मिल्क बैंक अमृत कलश, जरूरतमंद नवजातों को मिलेगा मां का दूध
मां का दूध अब सिर्फ अपने बच्चे के लिए ही नहीं, बल्कि उन नवजातों के लिए भी जीवन का आधार बनेगा, जिन्हें किसी कारण से अपनी मां का दूध नहीं मिल पाता। जबलपुर के रानी दुर्गावती महिला चिकित्सालय (एल्गिन अस्पताल) में प्रदेश के सबसे बड़े और महाकौशल के पहले कॉम्प्रिहेंसिव लैक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर मिल्क बैंक अमृत कलश की शुरुआत हो गई है।
Sanjay Tiwari
24 Nov 2026































