लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर पर फायरिंग :हाफिज सईद का करीबी आमिर हमजा गोली लगने से घायल, टीवी शो से लौटते ही हमला
पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। टीवी कार्यक्रम से लौटते समय हुए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
Shivani Gupta
16 Apr 2026


























