900 किलो के हजारों बम, क्या अमेरिका-इजरायल के बीच होने वाली है 25 हजार करोड़ की डील?
ट्रंप प्रशासन इजरायल को करीब 2.8 अरब डॉलर के हथियार और गोला-बारूद बेचने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक पैकेज में 40 हजार भारी बम शामिल हो सकते हैं। प्रस्ताव अभी अंतिम नहीं हुआ है और अमेरिकी कांग्रेस की संबंधित समितियों के साथ साझा किया गया है। इस बीच अमेरिकी मतदाताओं में इजरायल को लेकर राय में भी बदलाव दिखा है।
Dolly Wasvani
16 Sep 2026


























