अलास्का में रडार से गायब हुआ चार्टर प्लेन! 8 की मौत, पेंसिल्वेनिया में भी विमान हादसा
अमेरिका में विमान हादसों की दो घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। पश्चिमी अलास्का में उड़ान के दौरान रडार से गायब हुआ चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दो पायलटों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं पेंसिल्वेनिया में लैंडिंग के दौरान एक छोटा विमान पुलिस हेलिकॉप्टर से टकरा गया, जिसमें एक व्यक्ति की जान गई।
Aditi Rawat
21 Aug 2026
































