इंदौर के युवक ने दिलजीत दोसांझ के सामने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, स्टेज पर बुलाकर सिंगर बोले-भाई ने बहुत जिगरा दिखाया, देखें Video
इंदौर के शुभम ने अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान करीब 50 हजार लोगों के सामने अपनी गर्लफ्रेंड बिंदिया को शादी के लिए प्रपोज किया। टी-शर्ट पर लिखे संदेश को देखकर दिलजीत ने दोनों को स्टेज पर बुलाया, जहां शुभम ने घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाई। बिंदिया के हां कहने पर स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
Naresh Bhagoria
27 Nov 2026































