सूरजपुर में ट्रक पलटा तो खुला गांजा तस्करी का राज,दाना की बोरियों में छिपा था 1.19 करोड़ का बड़ा खेप
238 किलो गांजा बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार; ओडिशा से यूपी ले जाई जा रही थी खेप, हादसे के बाद सड़क किनारे छिपाया था गांजा, सूरजपुर के चंदौरा थाना क्षेत्र में ट्रक पलटने के बाद गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ। पेंडारी घाट में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से प्लास्टिक दाना की बोरियों के बीच छिपाकर रखी 9 बोरियों से 238 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये बताई गई है।
PREM
2 Oct 2026
































