वियतनाम नाव हादसा :15 भारतीयों के पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचे, आज गृह राज्यों के लिए रवाना; लावा इंटरनेशनल देगी ₹25-25 लाख की सहायता
वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच गए हैं। मंगलवार को इन्हें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल भेजा जाएगा। लावा इंटरनेशनल ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
Sona Rajput
14 Jul 2026


























