इंदौर में रील का झांसा देकर 10 लाख पर हाथ साफ! ज्वैलर्स मैनेजर को बातों में उलझाकर पुरानी परिचित युवती फरार
सराफा बाजार में ज्वैलर्स मैनेजर से 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी परिचित आयुषी बागदे उर्फ आयुषी वर्मा ने इंस्टाग्राम रील बनाने और फोटो खिंचवाने के बहाने अंकित उपाध्याय को स्नेहलतागंज बुलाया। वहां एक्टिवा की डिग्गी में रकम रखवाकर युवती फरार हो गई। एमजी रोड पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
Hemant Nagle
12 Oct 2026


























