सावन के दूसरे सोमवार उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की सवारी, जयकारों से गूंजा शहर; देखें भव्य नजारा
सावन के दूसरे सोमवार पर उज्जैन में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी निकली। मंदिर से शुरू हुई सवारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। बाबा की सवारी रामघाट पहुंचेगी, जहां शिप्रा नदी के जल से पूजन और अभिषेक होगा। देशभर के शिव मंदिरों में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया।
Sona Rajput
10 Aug 2026
































