शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आधी रात मचा हड़कंप! आग में फंसे दो युवक, एक की मौत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर सो रहे दो युवक धुएं और आग के बीच फंस गए। दमकल टीम ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में अल्तमस की मौत हो गई। अमन की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली भेजा गया।
Aditi Rawat
14 Aug 2026


























